Friday, February 15, 2019

शत् शत् नमन

🙏🙏
गगन भी झुका है जिसके सज़दे,
धरा भी रो रही है जिनके वास्ते,
जन जन की हो गई आँंखें नम,
वतन के शहीदों को पुष्प नमन ।💐💐
         
              ..... अर्चना सिंह जया
🙏🇮🇳🙏
अब तो जागो देश के जवानों,
राष्ट् की खातिर एक हो जाओ।
ध्वजा का मान तुम्हें है रखना,
आवाज़ बुलंद कर आगे आओ।
साँसें न जाए ,उनकी खाली
जिन्होंने अपनी प्राण है गँवाई।
🙏🇮🇳🙏

🙏🙏
सतकर्म कर जीवन किया जिसने समर्पित,
उन्हीं के मार्ग पर चल, उन्हें करना है गर्वित।
माता -पिता व राष्ट् का मान बढ़ाया जिसने,
कर जोड़, शीश नमन उन्हें करना है हमने।
वतन को रहेगा सदैव ही उन पर अभिमान ,
बच्चे ही नहीं बड़े भी उन्हें करते हैं सलाम।
🙏🇮🇳🇮🇳🙏
                         ....अर्चना सिंह 'जया'

No comments:

Post a Comment

Comment here