Tuesday, February 26, 2019

जय हिंद 🙏

🙏🇮🇳🙏
प्रेम,स्नेह,आभार प्रकट सदा ही करते आए हम,
पर यदि ललकारोगे तो,बारूद बन बरसेंगे हम।
🙂
लहू हमारे भीतर भी है,यह अब बतला देंगे हम।
तिरंगे की ख़ातिर दुश्मन को, धूल चटा देते हैं हम।
       ...... अर्चना सिंह 'जया' 😊

गुलाल मलकर देशभक्तों ने खुशी आज है दर्शाया।
शहादत का बदला लेकर,देश ने सुकून है पाया।
होली, दिवाली दोनों साथ ही देखो आज यूँ मनाया।
हिन्दुस्तानियों के दिलों को केसरिया रंग है भाया।
😊

No comments:

Post a Comment

Comment here