Tuesday, May 29, 2018

भूमि [ कविता ]

                     
धूप की तपन से
जलती रही मैं भूमि।
तन पर दरारें पड़ती रही,
तड़पती रही स्नेह बॅॅंूद को।
कैसे झूमेगा मयूर-मन ?
बादल आकर चले क्यों जाते?
मन के भाव मेरे,बैरी वो
समझ क्यों नहीं पाते?
मन व्याकुल है,तन है सूखा।
मेरे अंतर्मन को
वे छू क्यों नहीं पाते?
वसुधा को तो प्रिय मेघ
सदा ही थे भाते।
पर यह क्या ?
घन मुझे यूॅं तरसाकर
परदेश को चले हैं जाते।
प्यासा मन, राह तकते रहते
अधीर मन से देखा करते।
नेह कब बरसेगा झरझर ?
धरा पूछती रही प्रतिपल,
‘‘कहो ओ सजन
कब तृप्त होगी भूमि ?
औ’ नाचेगा मयूर मन।’’
भाव हिय में छुपाकर,
मेघ को पुकारती पल-पल।
घन जब छाता अंबर पर,
मन मयूर नृत्य कर उठता
भाव विभोर हो, उस पल।
मन पीहू झूमता रह रहकर,
मेघ देख मन होता आतुर
तन तो भींग गया,पर
मन सूखा ही रहा जर्जर।
मैं भूमि रही प्यासी चारों पहर।
         
              ................  अर्चना सिंह ‘जया‘


Friday, May 18, 2018

My Article is in Samarth Bharat magazine.

Samarth Bharat magazine, First Issue of May2018.




      


Friday, May 4, 2018

अग्नि परीक्षा [ कविता ]

       

बालपन से सिर्फ सुना किया

राधा ,मीरा, सीता, अहल्या की

नानी-दादी से किस्से- कहानियाँ ।

आनंदित हो जाती थी सुनकर

न सोचा, न तर्क किया कभी

बस मौन रहकर सुना किया।

सीता की हो अग्नि परीक्षा,

या हो अहल्या का शिला श्राप।

मीरा ने क्यों विष पिया ?

चाहे हो राधा का विलाप।

बुद्धि विवेक न थी मेरी

बाल्यावस्था में अकल थी थोड़ी।

प्रौढ़ावस्था में मैं जब आई,

चिंतन मनन को विवश हुई।

क्या अग्नि परीक्षा अब नहीं होती?

या अहल्या सी छली नहीं गई कोई,

यथार्थ में भी विष पी रही मीरा,

घर-घर में जी रही है वीरा।

अबला थी तब भी वो शक्ति,

आज सबला बनने की चाह में

कितनी अग्निपरीक्षा है वो देती।

बच्चों के लिए कभी  मौन रहकर,

तो कभी मानमर्यादा को ढ़ोती ।

मिशाल कायम करने की चाह में,

खुद संघर्ष कर सक्षम बन पाती।

चाहत की परवाह किसे,

स्वयं ही जीवन ताना-बाना बुनती।

कलयुग की यह व्यथा हमारी,

इंद्र सा छली, रावण सा कपटी।

मिल जाते हैं हर डगर-गली ,

कहॉं से लाएॅं राम-लखन, केशव ?

कलयुग की व्यथा हुई बड़ी /

सीता ,उर्मिला, मीरा, राधा,

मिलेंगी  हर घर - ऑंगन में यहीं ।

''सम्मान देकर, सम्मान है पाना''

ले शपत, पौरुष तब  आगे बढ़ना।

अग्नि परीक्षा है अब तुझे देनी ,

दुर्गा ,काली ,लक्ष्मी से पूर्व

समझ पुत्री ,वधु ,स्त्री ,जननी /

देवी पूज, शक्ति करता  प्राप्त

नारी शक्ति की पूजा ही नहीं मात्र /

कदम-कदम पर देकर साथ ,

इंसान समझने का संकल्प ले आज /



                                                          ---------   अर्चना सिंह जया