Saturday, September 14, 2019

हिन्दी दिवस .

हिन्दी हैं हम (कविता )

देवनागरी लिपि है हम सब का अभिमान,
हिन्दी भाषी का आगे बढ़कर करो सम्मान। 
बंद दीवारों में ही न करना इस पर विचार,
घर द्वार से बाहर भी कायम करने दो अधिकार।

कोकिला-सी मधुर है, मिश्री-सी हिन्दी बोली,
उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम सबकी हमजोली।
भिन्नता में भी है, यह एकता दर्शाती,
लाखों करोंड़ों भारतीय दिलों में है,जगह बनाती। 

दोहा, कविता, कहानी, उपन्यास, छंद,
हिन्दी भाषी कर लो अपनी आवाज बुलंद। 
स्वर-व्यंजन की सुंदर यह वर्णशाला,
सुर संगम-सी मनोरम होती वर्णमाला। 

निराला, दिनकर, गुप्त, पंत, सुमन,
जिनसे महका है, हिन्दी का शोभित चमन। 
आओ तुम करो समर्पित अपना तन मन, 
सींचो बगिया, चहक उठे हिन्दी से अपना वतन। 

                                                                                 ----- अर्चना सिंह जया
                                                                                    [ 12 सितम्बर 2009 राष्ट्रीय सहारा ‘जेन-एक्स’ में प्रकाशित ]

Thursday, September 12, 2019

तुझी से

तुझ से हैं साँसे मेरी
तुझ से है ज़मीं आसमाँ।
तुझ से है दिन रौशन
तुझ से ही है रातें जवाँ।
तुझ से है महकती शाम
तुझ से सजते हैं अरमाँ।
गीत, संगीत मुस्कुराहट तुम्हीं से
सुकून आया मिलकर तुम्हीं से।।
तुझी से है दिल की धड़कन
तुझी से जिंदगी का कारवाँ।
तुझी से है चेहरे पर नूर
तुझी से है फिजा़ में सुरूर।
पहले भी था,आज भी है
अपने प्यार पर मुझे गुरूर।


Thursday, September 5, 2019

नमन है श्रद्धा सुमन


नमन है श्रद्धा सुमन (कविता)


सतकर्म कर जीवन किया है जिसने समर्पित,
उन्हीं के मार्ग पर चल, उन्हें करना है गर्वित।
माता -पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया जिसने,
अब कर जोड़, शीश नमन उन्हें करना है हमने।
वतन को अब रहेगा सदैव उन पर अभिमान ,
बच्चे ही नहीं बड़े भी उन्हें करते हैं सलाम।
‘भारत रत्न 'भी कहलाए श्री अब्दुल कलाम,
श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, मानव उम्र तमाम ।
वैज्ञानिक, तर्कशास्त्री, मार्गदर्शक भी कहलाए वे,
भारतीय होने के सभी फर्ज शिद्द्त से निभाए वे।
‘मिशाइल मैन ' के खिताब से भी नवाजा गया,
व्यक्तित्व जिसका वतन का दामन महका गया ।
जमीं का तारा आसमॉ का सितारा हो गया ।
मानवता का पाठ पढ़ाकर शून्य में विलीन हो गया ।
उदारता से परिपूर्ण था, हृदय जिसका सदा,
सर्वोच्च शिखर प्राप्त हो ऐसा व्रत लिया ।
लगन औ मेहनत के मिशाल बने स्वयं वे,
जो न सोने दे, ऐसा स्वप्न सदैव देखा किए ।
सुनहरे सफर में ‘अग्नि  ,‘पृृथ्वी  और ‘आकाश  साकार किया,
‘सुपर पावर  राष्ट् हो, सोच पूर्ण योगदान दिया ।
सादा जीवन उच्च विचार का आभूषण धारण कर,
सम्पूर्ण जीवन देश के नाम न्योछावर किया ।
युवाजन अब चलो उठो, प्रज्ज्वलित करो मशाल
स्वर्णिम भारत का मन में अब कर लो विचार ।
जो समााज का स्वेच्छा से करते हैं उद्धार,
ऐसे शिक्षकों को है हमारा  बरहम्  बार प्रणाम ।
                                                                
  [  श्री ए पी जे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि]
                                                                                          ---------- अर्चना सिंह ‘जया’

Sunday, August 25, 2019

गज़ल


न तलाशा करो ,सामानों में उनके निशाँ।
जख्म गहरें है दिलों पे, खोजो न यहाँ वहाँ।

 दूरियों की कसक बढ़ती जाती है हर लम्हाँ

दिन खामोश सी और रात हो जाती है बेज़ुबा।

अपने ज़बातों को न संजोया करो सिर्फ पन्नों में
साथी संग बाँटा करो बिखरने न दो जहाँ तहाँ।

Saturday, August 24, 2019

जय हो नंदलाल


जय ,जय हो नंद लाल
देवकी ने जन्म दिया,
यशोदा ने लाड प्यार।
पूतना का कर संहार,
गोपाला ने भरी मुस्कान।

जय, जय हो नंद लाल
गेंद यमुना में डार,
कालिया का किया दमन।
मथुरा जन हुए प्रसन्न,
गोपाला को कर शीश नमन।

जय, जय हो नंद लाल
मुख में ब्रम्हाड देख,
यशोदा हुई चकित अपार।
माखनचोर,नंद किशोर
गोपियाँ करती पुकार।

जय,जय नंद लाल
बकासुर ,अघासुर  वध कर
मथुरा का किए उद्धार।
कंस के अत्याचार को
हंँसी खेल में दिया टाल।

जय, जय हो नंद लाल
ऊखल बंधन ,माँ संग रूठन
नटखट की लीला अपार।
बाँँसुरी धुन पर पशु पक्षी
गोपियाँ भी थी निहाल।

जय,जय हो नंद लाल
यमुना तट गोपियों संग
कृष्णा की लीला अपार।
रास रचे राधे संग,
बैठ कदम की डार।

जय,जय नंद लाल
सुदामा से गले मिल
जीवन दिया उबार।
प्रेम ,भक्ति को नत हो
द्रोपदी का हरे लाज।

जय, जय हो नंद लाल
बल को छल से हरे
छल को बल से मार।
धर्म, सत्य का साथ दे
कुरुक्षेत्र में दिए ज्ञान।
जय, जय हो नंद लाल।

Tuesday, August 20, 2019

कुदरत की पुकार

कुदरत की हाहाकार सुन,मन कुछ विचलित हो चला।
भूल कहाँ हो गई? हमसे,ये प्रश्न मन में है फिर उठा।
वक्त रहते सम्भल जा तू,करुण रुदन है प्रकृति का।
तटिनी के विरह गीत से,छलनी हुआ धरा का कोना।
प्रण ले स्वयं से तू आज,धरोहर को नहीं है वंचना।
विरासत में मिली संपदा को,आगे बढ़ तुम्हें है सहेजना।
अपनी भूल से सीख कर,सदाचार मन में सदा रखना।
जल,थल,वायु प्रदूषण पर नियंत्रण बनाए रखना,
वरना भावी पीढ़ी भटकने को विवश होगी यहाँ वहाँ।
जड़ी बूटी औषधि धरोहर प्रकृति है सहेजे हुए संपदा ,
बुद्धिजीवी संभल जा तू वक्त ने दे अच्छा अवसर यहाँ।
प्रकृति पुकार सुन चल नभ,जल,थल का कर संरक्षण 
जल ही जीवन है वन-उपवन को न करना दोहन।


Thursday, August 1, 2019

कहर में जि़ंदगी

       कहर में ज़िंंदगी

जल कहर में फंसी ज़िंंदगी ,
कुदरत के आगे बेबस हो रहे
बच्चे, बूढ़े व जवान सभी।
इंसान के मध्य तो शत्रुता देखी,
पर यह कैसी दुश्मनी ठनी?
मानव व कुदरत के बीच,
बिन हथियार के जंग है छिड़ी।
संयम का बांँध तोड़ नदी-जलधि,
सैलाब में हमें डुबोने निकली।
यह जलजला देख प्रकृति का,
नर-नारी,पशु-पक्षी भयभीत हैं सभी।
प्रतिवर्ष मौन हो बुद्धिजीवी,
देखा करते तबाही का मंज़र यूँ ही।
मगरमच्छ आँसू व सहानुभूति,
दिखा भ्रमित करती सरकार यूँ ही।
न जाने कब सचेत होंगे हम?
और उभर पाएँगे विनाश बवंडर से।
आपदा की स्थिति से वाकिफ़ सभी,
किंतु सजग व तत्पर होते हम नहीं।
कुदरत के संग जीना तो दूर,
उसे सहेजना भी गए हम भूल।
उसी की आँगन में खड़े,
उसके बर्चस्व को ललकारने लगे।
शिक्षा व ज्ञान किताबों में बंद रख,
मानवता से परे दफ़न हो रही जिंदगी।
                   -----  अर्चना सिंह जया