Tuesday, May 7, 2019

Poems

https://www.matrubharti.com/bites/111162176
https://www.matrubharti.com/bites/111162176

😊
https://www.matrubharti.com/bites/111162178
https://www.matrubharti.com/bites/111162178 

Friday, March 8, 2019

Happy Womens Day💐

😊
उसी से घर-आँगन का मान,
उसी से रौनक सुबह व शाम।
वही है राधा,सीता ,सती
वही है काली व दुर्गा भी।
सदा करो उसका सम्मान,
सुख का होगा फिर आह्वान ।
आदर दे कर ,आदर है पाना
धैर्य प्रेम की है वो प्रतिमा।
सरस्वति,लक्ष्मी स्वरुप वो
जीवनदायनी है परिवार की।
औरत की महिमा है महान,
शब्दों न सिमट सकती बखान।
दो परिवार का वो है अभिमान,
कायम रखना उसका स्वाभिमान।
       😊Happy Womens Day💐

Friday, March 1, 2019

अभिनंदन का अभिनंदन

🇮🇳🙏🇮🇳🙏
भारतीयों की आन,बान,शान
माता - पिता का अभिमान।
करने को अभिवादन आज,
झूम उठी है ज़मीं और आसमान।
जिसके शौर्य की हो रही है चर्चा
हर गली, मोहल्ले शहर तमाम।
ढ़ोल, मंजीरे ,पुष्ष व संगीत गा,
करो'अभिनंदन' का,अभिनंदन आज।
☺🙏☺

Tuesday, February 26, 2019

जय हिंद 🙏

🙏🇮🇳🙏
प्रेम,स्नेह,आभार प्रकट सदा ही करते आए हम,
पर यदि ललकारोगे तो,बारूद बन बरसेंगे हम।
🙂
लहू हमारे भीतर भी है,यह अब बतला देंगे हम।
तिरंगे की ख़ातिर दुश्मन को, धूल चटा देते हैं हम।
       ...... अर्चना सिंह 'जया' 😊

गुलाल मलकर देशभक्तों ने खुशी आज है दर्शाया।
शहादत का बदला लेकर,देश ने सुकून है पाया।
होली, दिवाली दोनों साथ ही देखो आज यूँ मनाया।
हिन्दुस्तानियों के दिलों को केसरिया रंग है भाया।
😊