Sunday, December 31, 2017

भावांजलि: नव वर्ष का आगमन ( कविता )

भावांजलि: नव वर्ष का आगमन ( कविता ):                      गुजरे कल को कर शीश नमन, मधुर मुस्कानों से हो नववर्ष का आगमन।          वसंत के आगमन से पिहु बोल उठा,          फिर स...

Monday, December 18, 2017

Kya Kahta Hai India.!! Great Show


https://www.youtube.com/watch?v=GRRcvmFKzXc
https://www.youtube.com/watch?v=GRRcvmFKzXc

I witnessed and enjoyed an enthusiastic show..on 15th Dec..!!
"Kya Kahtaa Hai India" on Zee News

Saturday, December 9, 2017

अपना उल्लू सीधा करते

अपना उल्लू सीधा करते
देश के नेता ही,हमें हैं छलते।
घूम गली-गली नेतागण
करते दिन रात प्रचार जहाॅं।
दिन में भी सपने दिखलाते 
ठग का करते व्यापार वहाॅं।
बेचारी जनता समझ नहीं पाती
किस बात को सच वो समझे ?
किस बात को चाल यहाॅं ?
किस्सा कुर्सी का मन में लिए
नेता बने बहेलिया यहाॅं।
जनता की भावनाओं से 
नित करते खिलवाड़ यहाॅं।
मर्म समझ आती नहीं इनको
राह बदलना, वचन तोड़ना
भाषण देकर भ्रमित है करना।
धर्म-जाति के नाम पर
खेला करते हैं सत्ता तंत्र यहाॅं।
सुरक्षा, शिक्षा ,बेरोजगारी
कहाॅं समझते वे अपनी जिम्मेदारी?
रोटी,कपड़ा और मकान बस
इतनी ही चाहत है हमारी मजबूरी।
लुभावने भाषण हमें सुनाकर
दिग्भ्रमित करने की कोशिश करते,
रंगा सियार बन चुनाव दंगल में
अपना उल्लू सीधा करते। 
                 ...................अर्चना सिंह जया

Monday, November 20, 2017

बेटी का जन्म ( कविता )


बेटी का जन्म ( कविता )

  
न जाने मुझे ये कैसा भ्रम हुआ ?
गॉंव घरों में बॅंटते देख लड्डू
मैंने पूछा,‘आज कैसा शगुन हुआ?’
हॉं,‘आज एक बेटी का जन्म हुआ।’
चलो देर से ही सही,नया पहल हुआ।
बेटी बचाने की जागरुकता तो आई,
मानवता की सोच, कुछ तो बदल पाई।
माता पिता के दिलों में, जश्न  दीप
चहुदिशा  करने लगे प्रदीप्त ।
ये जानकर मन को सुकून हुआ,
बेटियों के सपने भी अब सॅंवरने लगे।
रियो ओलंपिक का प्रभाव देखो हुआ.
सिंधु, साक्षी व दीपा की चाह दिलों में हुई।
बेटियों को मिला सम्मान अपने ही घरों में
और देश विदेश की देखो शोभा हुई।
पुत्री भी कर सकती, वंश का नाम रौशन
जो परिचय दे. वो महिला सशक्तिकरण।
अवनी, भावना व मोहना ने अंतरिक्ष तक
देश के ध्वज को दिया सम्मान,
पिता के दिलों में गर्व ने लिया स्थान,
‘मानुषी ’ जैसी पुत्री ने बढ़ाया मान ।
देश की बालाओं को देकर हाथ
आओ दिखाएॅं उन्हें पाठशाला का मार्ग ।
बेटी को बचाना ही मात्र नहीं है उद्देश्य,
शिक्षित कर उन्हें बनाना है और सशक्त।
पुत्री के जन्म पर भी होंगे नृत्य-संगीत
जनसंचार में लहरा देंगे यह नव संदेश।

                              ............  अर्चना सिंह ‘जया’

Tuesday, November 14, 2017

बाल दिवस [ कविता ]


बाल दिवस कुछ यूॅं मनाएॅं 
बच्चों के संग बच्चे बनकर,
अपना खोया बचपन पाएॅं।
टाॅफी ,गुब्बारे ,पतंग संग
बीते पल को वापस लाएॅं।
बाल दिवस कुछ यूॅ मनाएॅं।
बच्चे ही हैं राष्ट् निर्माता
आओ मिलकर भविष्य सवारें।
14 नवम्बर को ही मात्र नहीं,
हरदिन  मुस्कानों को सजाएॅं।
बच्चों संग अपने गम भुलाएॅं।
बाल दिवस कुछ यूॅं मनाएॅं।
कागज़ की कश्ती बनाकर
आओ औंधी छतरी में तैराएॅं।
बच्चों के हाथों सौंप कल को,
' नेहरु ' के सपने साकार बनाएॅं।
बाल दिवस कुछ यूॅं मनाएॅं
बच्चों के संग बच्चे बनकर,
अपना खोया बचपन पाएॅं।
     
                    ................ अर्चना सिंह जया




Monday, November 6, 2017

मतदान से पूर्व करना विचार. { कविता }

मतदान से पूर्व करना विचार [ कविता ]


चलो बनाए नई सरकार
ज्ञान का जलाएॅं ,फिर मशाल।
अशिक्षा, गरीबी और भ्रष्टाचार
दूर करने पर जो करे विचार।

स्त्री सुरक्षा व बेरोजगारी
प्राथमिकता अब है हमारी।
जन-जन का हो सके कल्याण
नेता चुने कर उचित मतदान।

सत्तर वर्षों का लगा अनुमान
क्या उचित करते आए मतदान ?
सोचा शत प्रतिशत होगा उद्धार
पर स्वप्न,जन का न हुआ साकार।

जागो उठो,वक्त से पूर्व करो विचार 
व्यर्थ न करना निज अधिकार।
जो हो वचन व कर्म का सच्चा
ऐसा चुनाव हमें करना है इस बार।

वसुधा को जो कुटुंब बना सके
बहुमत से जीते वो सरकार।
गतवर्षों के गतिविधि को देख
मतदान से पूर्व करना विचार।

                          ..................अर्चना सिंह जया

Thursday, November 2, 2017

ANTARAA



Hindi Book Free available in Women Stories Essays Book category. Author Archana Singh has written Antaraa part 1,2 &3 in Hindi for free download and read online only on Matrubharti web and Mobile  App.

www.matrubharti.com
ANTARAA  part 1,2 &3