Saturday, September 26, 2020

मोबाइल - विषय

 मानव निर्मित यंत्र है ये कैसा,

 जीवन परिवर्तित हुआ कुछ ऐसा।

 स्वतंत्र हुआ करता था जो,

 मनुष्य उसी के आधीन हो गया।

 चारों पहर उसी में है खोए,

जगते सोते मोबाइल की जय होए।

 सारे रिश्ते सिमट गए हैं,

 स्क्रीन पर ही संपर्क रह गए हैं।

वार्तालाप भी वाह्टसअप में समाई,

ख़ामोशी है घर, परिवार में छाई।

शब्द भी सिमट गए अब तो,

भावनाएं भी जकड़ गई देखो।

एक पिंजर सा बना है इर्द-गिर्द गर समझो ,

तन-मन को जकड़ रखा है यह तो।

मोबाइल हुए जैसे-जैसे होशियार ,

मानव संवेदनहीन व निष्ठुर हुए यार।

जरूरत आदत में तब्दील हो गई,

मोबाइल बाबा की जय-जयकार हुई।

इस यंत्र का हमारे जीवन पर है पहरा,

आंखों, मस्तिष्क पर प्रभाव है गहरा।

लत लगी है हर उम्र के लोगों में मानो,

अबोध बालक भी अछूता नहीं है, जानो।

हमें नियंत्रित करने में सफल हो रहा,

बच्चे, जवान, बूढ़े को भ्रमित कर रहा।

माना अच्छाई भी है कई भाई,

वक्त बेवक्त, झटपट है बात कराई।

दूरियां, तन्हाइयां भी है मिटाता,

चेहरे से पहचान व संबंधों को मिलाता।

शिक्षा ग्रहण होता घर बैठे,

क्रिया कलाप भी होता है इससे।

खग सोचता कि विवेकहीन हुआ मानव देखो, 

यंत्र रूपी पिंजर में कैद कर रहा वो खुद को।

मोबाइल के संग सांस का बन गया रिश्ता,

आहिस्ता-आहिस्ता लगाम है कसता।

यंत्र पर आश्रित हो रहा देखो,

नियंत्रित कर रहा है हम सबको।







Friday, September 25, 2020

प्रार्थना

          प्रार्थना

विधा- सायली छंद

✍️🙏✍️🌸

हे

नारायण लक्ष्मीपति

शरण दो हमको,

दया करो

दीनानाथ।



विश्व

पर आई 

विपदा घोर भारी,

नहीं सूझे

राह।



हरो

मानव कष्ट

अंतर्मन तम हमारी,

दूर करो

संताप।


तुम

रक्षक हो 

मानव जाति के

सुनो हमारी

पुकार।



जय

पीताम्बर हरिप्रिया

जगत कृपा निधान,

तुम हो

तारणहार।



हे

विधाता

उबारो हमें अब,

भव सागर

पार।


कर

जोड़ कर

करुं विनती तेरी,

कृपा करो

नाथ।



Thursday, September 10, 2020

किसको जिम्मेदार कहोगे?

कल भी औरों को दोष देते थे,

आज भी दोष मढ़ोगे।

यथार्थ को जो बूझोगे,

किसको जिम्मेदार कहोगे?

क्या वक्त को जिम्मेदार कहोगे?

 प्रतिदिन प्रयास करना है,

 नित आगे ही बढ़ना है।

 भूमि से हैं जुड़े, मेहनत करना है।

 माना वक्त कठिन है सबके लिए

 इससे नहीं डरना है।

अंतर्मन के द्वंद्व से स्वयं ही, 

हमें उभरना है।

जो कभी आत्मचिंतन करोगे,

फिर किसे, कैसे और

किसको जिम्मेदार कहोगे?

मानवता के परीक्षा की है घड़ी

बेरोजगारी,गरीबी और

 प्राकृतिक आपदा संग,

मानव की जंग है छिड़ी।

विजय- पराजय से हो भयभीत

किस पक्ष में खड़े रहोगे?

किसको जिम्मेदार कहोगे?

आज  समय आया है देखो

 खुद के हुनर को संवारने का

 गुजरते इस दौर को,

 इक अवसर में बदलने का।

 मिल कर हाथ बढ़ा तू साथी

दोष-प्रदोष का खेल समाप्त कर,

एक जुट हो अग्रसर होना है,

गंभीरता से इस पर विचार कर।

'कोरोना' ने रचा चक्रव्यूह है ऐसा

शायद यह मानव कुछ समझेगा।

स्वयं से विचार जो करोगे,

फिर किसको जिम्मेदार कहोगे?

क्या वक्त को जिम्मेदार कहोगे?







Friday, August 21, 2020

श्री गणेशाय नमो नमः


गौरी नंदन, जय जग वंदन

श्री गणेशाय नमो नमः।

विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा

श्री गणेशाय नमो नमः।

शंकर सुवन, पार्वती नंदन

मात पिता की करके भक्ति

जगत प्रिय वे हुए सदा।

श्री गणेशाय नमो नमः।

मूषकवाहन, जय गजानन

श्री गणेशाय नमो नमः।

हस्तिमुख, हे मोदक प्रिय 

श्री गणेशाय नमो नमः।

सिद्धिविनायक, जय गणनायक

मनोकामना की कर पूर्ति

भक्तजन पर किए कृपा।

 श्री गणेशाय नमो नमः।

जय लंबोदर, हे विघ्नेश्वर

श्री गणेशाय नमो नमः।

एकदंत, जय वक्रतुंड

श्री गणेशाय नमो नमः।

हे गणाधिप, हे महाकाय

श्री गणेशाय नमो नमः।

जय अंबिकेय, जय शूर्पकर्ण 

प्रथम पूज्यनीय हैं, हे देवा

श्री गणेशाय नमो नमः।








Tuesday, August 11, 2020

जय बोलो गोपाल की


जय गोपाला, जय नंदलाला

जयबोलो घनश्याम की।

जय बृजमोहन, जय यशोदा नंदन

जय बोलो राधे श्याम की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय मधुसूदन, जय देवकी नंदन 

जय बोलो वासुदेवाय की।

जय मन मोहन,जय मुरलीधर

जय बोलो कन्हैयालाल की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय मुरारी, जय चक्रधारी

जय बोलो जगन्नाथ की।

जय केशव, जय गिरिधारी

जय बोलो वैकुंठनाथ की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।

जय गोविंदा, जय जगद्गुरु

जय बोलो मनोहर लाल की।

जय सनातन, जय निरंजन

जय बोलो सुदर्शन लाल की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय बोलो गोपाल की।





Wednesday, August 5, 2020

श्री राम में रम जाओ

मंगल गीत गाओ री सखि,
राम लला के गीत गाओ री
जय राम,श्री राम में रम जाओ री सखि।
मंगल गीत गाओ री सखि।

सरयू तट पर हुई भीड़ भारी,
धन्य हुई है अवध हमारी,
ईंट ईंट राम की है आभारी
झूम रहे बच्चे, बूढ़े, नर-नारी,
माटी माटी से आवाज आई
बस 'राम नाम है सुखदाई।'

राम लला के गीत गाओ री।
जय राम,श्री राम में रम जाओ री।

भूमि पूजन,पुष्प,तिलक कर
राम, राम की जयकार लगा।
राम नाम ही है सत्य साईं,
रोम रोम में राम समायी,
दो अक्षर में जग रमायी,
परम आनंद इस नाम में भाई।

राम लला के गीत गाओ री।
जय राम,श्री राम में रम जाओ री।

भक्ति रस में डूबी नगरी सारी,
सियाराम की छवि लागे प्यारी।
राम धुनी तन मन में रमाई।
धन्य-धन्य हुए अवध बिहारी।।
धरती अंबर में है गुंजायमान,
तन मन में रम गए सियाराम।

राम लला के गीत गाओ री।
जय राम,श्री राम में रम जाओ री।




वक्त का खेल

कितने मजबूर हो गए हम,
पास होकर भी दूर हो गए हम।
बीत गई होली बस यूं ही,
न चढ़ा रंग प्रेम का सोचो।
दूरियां बढ़ा ली मानव ने,
वक्त ने रचा खेल है देखो।
'कोरोना' ने ज़िद कर ठानी,
इस दफा झुकेगा अहम तुम्हारा।
मानव को नया सबक मिलेगा,
प्रेम, विछोह को शायद समझेगा।
ईद पर्व भी कुछ इस तरह मनाई,
घर पर ही नमाज़ अदा कर,
खीर-पकवान की थाल सजाई।
बंद दीवारों में थोड़ी रौनक आई।
दूजा पर्व आ गया अनोखा,
बहन-भाई का स्नेह बंधन ऐसा,
डोरी,रोली व चंदन के जैसा।
पर इस वर्ष में किसने था सोचा
राखी बेबस पड़ी थाल में,
इंतजार की घड़ी हुई है लंबी।
जाने कब महामारी छटेगी?
एक जुट हो त्योहार करेंगे,
मिलकर हम सब फिर झूमेंगे।
वक्त की मार से जो मानव सीखे,
स्नेह,प्रेम संग से गर रहना सीखें।